Posts

Showing posts from April, 2024

बोलने वाली गुफा | Bolne wali Gufa

Image
                               बोलने वाली गुफा | Bolne wali Gufa| hindi story Bolne wali Gufa Short Story In Hindi: एक बहुत बड़ा जंगल था उस जंगल में खरनख नामक शेर रहता था | वह शेर जंगल के जानवरों को मारकर अपनी भूख मिटाता था | एक बार उसने शिकार करने का बहुत प्रयत्न किया किन्तु उसके हाँथ कोई भी शिकार नहीं आया | अब वह भूख से परेशान हो गया था | धीरे-धीरे सूरज डूबने लगा शेर जिस जगह शिकार करने का प्रयत्न कर रहा था वहीँ पास में एक गुफा भी थी |खरनख शेर उस गुफा में चला गया और सोचने लगा इस गुफा में कोई ना कोई जानवर अवश्य  ही रहता होगा और वह शाम को अपनी गुफा में जरुर आयेगा और जैसे ही वह गुफा मेंआएगा में उसका शिकार कर लूँगा और मेरी भूख मिटा लूँगा | जब तक वह जानवर इस गुफा में नहीं आ जाता तब तक मैं यहीं आराम करता हूँ | वह गुफा एक गीदड़ की थी उस गीदड़ का नाम दधिपुच्छ था | शाम होने पर पर गीदड़ अपनी गुफा के पास आ गया और जैसे ही वह गुफा में घुसने वाला था उसने देखा गुफा के पास शेर के पंजों के निशान हैं |शेर के पंजो के निशान गुफा के अन्दर जाने के तो हैं परन्तु गुफा से बाहर निकलने के निशान नहीं हैं |दधिपुच्छ न