Posts

Showing posts with the label hindi storys

अनसुनी सच्चे प्रेम की कहानी | Hindi Ki Kahani|

Image
                            अनसुनी सच्चे प्रेम की कहानी विभा और विराज दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे। बचपन में साथ साथ खेलते, स्कूल जाते। दोनों के परिवारों का आपस में प्यार भी बहुत था। इसीलिए मेला देखने जाना हो, रामलीला देखनी हो या फिर कभी कभार सिनेमा जाना हो तो दोनों परिवार इकट्ठे ही जाते थे। विभा के परिवार में उसकी दादी को मिलाकर कुल पाँच  सदस्य थे। उसके पिता जी पेशे से एक टीचर थे और माँ हाउस वाइफ थी। विभा से छोटी उसकी एक बहन थी जिसका नाम ख़ुशी था।  बहुत ही संस्कारी परिवार था। दादी सुबह शाम भजन कीर्तन कर परमात्मा का नाम जपती रहती। विभा की माँ सुशीला जी एक कुशल गृहणी होने के साथ साथ अच्छी माँ भी थी। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को हर अच्छे बुरे की शिक्षा दी थी। घर बाहर किसी भी तरह की समस्या उन्हें होती तो माँ से बात करके झटपट हल मिल जाता था। विभा ने 8th में ही तय कर लिया था कि उसे आई.ए.एस. ऑफिसर बनना है। पढ़ाई में वो बहुत इंटेलीजेंट थी। उसके परिवार में सबको उस पर भरोसा था कि वो अपना सपना जरूर पूरा करेगी। आँखों में ऑफिसर बनने का सपना पाले विभा बड़ी हो रही थी। विभा मोहल्ले की सबसे सुन्द