एक मूर्ख भालू की कहानी |Bedtime Stories For Kids | Hindi Story
एक मुर्ख भालू की कहानी | Hindi story | kahani in hindi एक बार एक जंगल में एक लालची भालू🐻रहता था | वह हर समय ज्यादा भोजन की तलाश में रहता था | थोड़े से भोजन में वह कभी संतुष्ट नहीं होता था एक दोपहर जब वह सो कर उठा, तो उसे ज़ोरों की भूख लग आई. वह भोजन की तलाश में जंगल में निकल पड़ा| उस दिन मौसम साफ़ था सुनहरी धूप 🌞खिली हुई थी भालू ने सोचा, कितना अच्छा मौसम है इस मौसम में तो मुझे मछली पकड़नी चाहिए।चलो, आज मछली की ही दावत की जाए। ये सोचकर उसने नदी की राह पकड़ ली। नदी किनारे पहुँचकर भालू ने सोचा कि एक बड़ी मछली हाथ लग जाये, तो मज़ा आ जाये। उसने पूरी उम्मीद से नदी में हाथ डाला और एक मछली उसके हाथ आ गई। वह बहुत ख़ुश हुआ। लेकिन, जब उसने हाथ नदी से बाहर निकला, तो देखा कि हाथ लगी मछली छोटी सी है। वह बहुत निराश हुआ। अरे इससे मेरा क्या होगा? ब...