Posts

Showing posts with the label monkey and crocodail ki story

बंदर और मगरमच्छ | Bedtime Stories in Hindi Panchtantra

Image
                                                  बन्दर और मंगरमछ की कहानी 😍 एक बार की बात है एक तालाब में एक बुड्ढा मगरमच्छ🐊 रहता था। वह बड़ी मुश्किल से शिकार पकड़ पाता था। जिसके कारण उसे कई बार भूखा ही रहना पड़ता था। एक दिन वह तालाब में मछलियां🐟 पकड़ रहा था लेकिन बुड्ढा होने के कारण वह कोई भी मछली पकड़ नहीं पाया। थककर वह तालाब के किनारे जाकर आराम करने लगा। तालाब के किनारे एक जामुन का पेड़ था। जिसके ऊपर एक बंदर जामुन खा रहा था। मगरमच्छ ने बंदर को कहा कि मैं बहुत भूखा हूं इसलिए मुझे कुछ जामुन दे दो। बंदर ने कुछ जामुन तोड़कर मगरमच्छ को दे दिए। मीठे मीठे जामुन खा कर मगरमच्छ बहुत खुश हुआ। इस तरह जब भी मगरमच्छ शिकार नहीं पकड़ पाता था तो वह बंदर के पास जाकर जामुन मांगता था। इसके बदले में मगरमच्छ बंदर को अपनी पीठ पर बिठाकर तालाब की सैर कराता था। कुछ दिनों में बंदर और मगरमच्छ अच्छे दोस्त बन गए। एक दिन मगरमच्छ ने कहा कि तुम कुछ जामुन मुझे तोड़ कर दे दो। इसे ले जाकर मैं अपनी बीवी को दूंगा वह भी इतने मीठे जामुन खा कर बहुत खुश हो जाएगी। बन्दर ने कुछ जामुन तोड़ कर मगरमच्छ को दे दिए। मगरमच्छ जाम