बंदर और मगरमच्छ | Bedtime Stories in Hindi Panchtantra

 

                                                बन्दर और मंगरमछ की कहानी 😍

एक बार की बात है एक तालाब में एक बुड्ढा मगरमच्छ🐊 रहता था। वह बड़ी मुश्किल से शिकार पकड़ पाता था। जिसके कारण उसे कई बार भूखा ही रहना पड़ता था। एक दिन वह तालाब में मछलियां🐟 पकड़ रहा था लेकिन बुड्ढा होने के कारण वह कोई भी मछली पकड़ नहीं पाया।

थककर वह तालाब के किनारे जाकर आराम करने लगा। तालाब के किनारे एक जामुन का पेड़ था। जिसके ऊपर एक बंदर जामुन खा रहा था। मगरमच्छ ने बंदर को कहा कि मैं बहुत भूखा हूं इसलिए मुझे कुछ जामुन दे दो।

बंदर ने कुछ जामुन तोड़कर मगरमच्छ को दे दिए। मीठे मीठे जामुन खा कर मगरमच्छ बहुत खुश हुआ। इस तरह जब भी मगरमच्छ शिकार नहीं पकड़ पाता था तो वह बंदर के पास जाकर जामुन मांगता था। इसके बदले में मगरमच्छ बंदर को अपनी पीठ पर बिठाकर तालाब की सैर कराता था।

कुछ दिनों में बंदर और मगरमच्छ अच्छे दोस्त बन गए। एक दिन मगरमच्छ ने कहा कि तुम कुछ जामुन मुझे तोड़ कर दे दो। इसे ले जाकर मैं अपनी बीवी को दूंगा वह भी इतने मीठे जामुन खा कर बहुत खुश हो जाएगी।बन्दर ने कुछ जामुन तोड़ कर मगरमच्छ को दे दिए। मगरमच्छ जामुन लेकर अपनी बीवी के पास लेकर गया। मगरमच्छ की बीवी ने जामुन खा कर कहा कि यह जामुन तो बहुत मीठे है। यदि यह जामुन इतनी मीठे है तो रोज़ जामुन खाने वाला बंदर का दिल कितना मीठा होगा।

वैसे भी मैंने बहुत दिनों से किसी का मांस नहीं खाया यह कहकर मगरमच्छ कि बीवी मगरमच्छ से बंदर का दिल लाने के लिए कहती है। मगरमच्छ के बहुत बार मना करने के बावजूद भी वह नहीं मानी। मगरमच्छ थक हारकर बंदर का दिल लेने के लिए चला गया।

वह बंदर के पास जाकर बोला कि आज मेरी बीवी ने तुम्हारे लिए बहुत अच्छा पकवान बनाया है इसलिए तुम मेरे साथ चलो बन्दर यह सुनकर बहुत खुश हुआ और मगरमच्छ की पीठ पर सवार होकर जाने लगा। रास्ते में मगरमच्छ ने बंदर को सही बात बता दी कि मेरी बीवी तुम्हारा दिल खाना चाहती है।

बंदर को जब यह बात पता लगी तो वह मगरमच्छ से कहने लगा कि मैंने अपना दिल पेड़ पर रख रखा है। यदि तुम मुझे पहले बताते तो मैं उसे साथ में लेकर आ जाता लेकिन अब हमें दिल लेने पेड़ पर दोबारा जाना पड़ेगा। यह सुनकर मगरमच्छ बन्दर को पेड़ पर ले गया।पेड़ के ऊपर चढ़कर बंदर ने मगरमच्छ को कहा कि मैं तुमको अपना सच्चा मित्र समझता था लेकिन तुम मुझे आज अपनी बीवी के हाथ मरवाना चाहते थे। तुम बड़े मूर्ख हो क्या कोई अपना दिल निकाल कर जिंदा रह सकता है। अब तुम्हारी मेरी दोस्ती खत्म और तुम्हे अब कोई जामुन भी नहीं मिलेंगे। यह सुनकर मगरमच्छ चला गया।

Comments

Popular posts from this blog

अनसुनी सच्चे प्रेम की कहानी | Hindi Ki Kahani|

एक गरीब किसान और उसके बेटे की कहानी | Hindi story |

एक मूर्ख भालू की कहानी |Bedtime Stories For Kids | Hindi Story